दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। एसडीएम फतेहबाद स्वाति शर्मा ने नगर पंचायत फतेहाबाद द्वारा बनाई जा रही बिलोनी की गौशाला का मंगलवार शाम निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत फतेहाबाद द्वारा फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम बिलोनी में दो सो गोवंशों की क्षमता वाली गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
इस दौरान मंगलवार शाम एसडीएम स्वाति शर्मा, अधिशासी अधिकारी डी एस वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या समेत तमाम लोग निरीक्षण के लिए पहुंचे।

इस दौरान एसडीएम ने पूरी गौशाला का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने गुणवत्ता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए हैं एसडीएम स्वाति शर्मा ने संबंधित ठेकेदार को समय सीमा के अंदर काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।





















