फतेहपुर सीकरी/आगरा। मुख्यमंत्री विशेष सचिव एवं गेहूं खरीद नोडल अधिकारी रेखा एस चौहान ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को फतेहपुर सीकरी, दूरा, अछनेरा गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया, निरीक्षण में उनके साथ भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, किसान संघ के केशव देव शर्मा भी उपस्थित रहे ।
विशेष सचिव ने दूरा में किसानों से 500 ग्राम अधिक गेहूं लेने पर खरीद केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई, वहीं गेहूं खरीद की प्रगति और किसानों को समय से भुगतान की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि, बारिश से 70 प्रतिशत खराब गुणवत्ता के गेहूं की भी खरीद करने की अनुमति दी गई, उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का गेहूं वापस नहीं करना है, और कहा कि किसानों को जाकर जागरूक करें जिससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने विशेष सचिव रेखा एस चौहान से शिकायत की कि खरीद केंद्रों से खरीदा हुआ गेहूं नहीं उठाया जा रहा है बारिश में भीग भी रहा है,जल्द ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। और किसी भी किसान का गेहूं वापस नहीं किया जाए।
भुगतान भी किसानों को समय से किया जाए, चाहर ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और बैठने के लिए छाया की व्यवस्था हो, विशेष सचिव ने निर्देश दिए कि किसानों को खरीद केंद्रों पर कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, किसानों को जागरूक कर लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद की जाए।





















