अलीगढ़ l थाना क्वार्सी पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेचक को रिश्वत देने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा जमानत संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 570/2026, धारा 8/12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोप है कि मुकदमा संख्या 258/2026 में वांछित अभियुक्त का नाम विवेचना से निकलवाने के उद्देश्य से विवेचक को 2 लाख रुपये की रिश्वत देने का प्रयास किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी कफील पुत्र मुंशी खां, निवासी नाला रोड, शहंशाबाद शेरवानी पुलिया के पास, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की रकम, मोबाइल फोन और जमानत से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।





















