इगलास /अलीगढl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में थाना इगलास पुलिस ने अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसोदिया एवं जोनल चेकिंग टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की, साथ ही रात्रि गश्त में तैनात मोबाइल टीमों, पिकेट एवं पीआरवी की ड्यूटियों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।





















