लखनऊ/महोबा। महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने और उनसे तीखी बहस करने के मामले में पार्टी संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है, जब महोबा में विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्थानीय ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोक लिया था। इस दौरान विधायक और मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विधायक ने बताई यह वजह

विधायक का आरोप है कि क्षेत्र में ‘हर घर नल जल योजना’ के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया, लेकिन बाद में उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर वे मंत्री से तत्काल बातचीत करना चाहते थे।

पार्टी संगठन की कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंत्री का काफिला बीच सड़क रोकना अनुशासन के खिलाफ माना गया है, इसलिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

हालांकि विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू राजपूत का कहना है कि उन्हें अभी तक औपचारिक रूप से कोई लिखित नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version