मथुरा से बड़ी और हृदयविदारक खबर सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पाँच लोगों द्वारा ज़हर खाए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।फिलहाल ज़हर खाने के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। गांव में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है।


