दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद महिला मंडल की मासिक बैठक का आयोजन भारती जगदीश गुप्ता के यहां केंद्रीय संयोजिंका रेनू अनबारिया के नेतृत्व में की गई।
सर्वप्रथम ईश वंदना और संकल्प गान हुआ। तत्पश्चात एक मनोरंजन गेम हुआ, जिसमें प्रथम रिंकी, द्वितीय पूनम, तृतीय प्रीति, चतुर्थ मीना और अर्चना जीती।
खेलने के गेम में राखी और पूनम दोनेरिया विजई हुई। दूसरे लिखने के गेम में रिंकी गोलस ने बाजी मारी। समय बाध्यता का पुरस्कार मीना जी ने जीता। लघु बचत योजना के रुपए भारती जी को दिए गए।
सभी विजई बहनों को पुरस्कृत किया गया। अगली मीटिंग अर्चना जी के घर पर होगी। सभी बहनों ने स्वल्पाहार और भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता,आदि बहने मौजूद रहीl





















