दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर कस्बा के मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं इसी के चलते आज बुधवार को कस्बा में स्थित दाऊजी महाराज मंदिर पर बड़े ही उल्लास और आस्था के साथ दाऊजी महाराज मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर भक्तों द्वारा दाऊजी महाराज मंदिर पर ढोल नगाड़ों के साथ नेजा चढ़ाए गए और दाऊजी महाराज को पोशाक पहनाई गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के आयोजन किए गए जो देर शाम तक चले।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दाऊजी महाराज मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और दाऊजी महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया





















