कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में चल रही बैठक से मीडियाकर्मियों को हटाया गया, नाराज पत्रकारों ने कवरेज का किया बहिष्कार
गोवर्धन।विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूनों मेले की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर तहसील सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब बैठक में मौजूद स्थानीय पत्रकारों को अचानक सभागार से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। इस घटनाक्रम से नाराज पत्रकारों ने बैठक की कवरेज का बहिष्कार करते हुए प्रशासन के रवैये पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी, एसपी देहात सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मुड़िया पूनों मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।पत्रकारों का आरोप है कि बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद उन्हें बाहर जाने के निर्देश दे दिए गए, जबकि कई ऐसे लोग सभागार के भीतर मौजूद रहे जिनका प्रशासनिक प्रक्रिया से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। मीडियाकर्मियों का कहना है कि पत्रकारों को बाहर रखना पारदर्शिता के सिद्धांत के विपरीत है और इससे प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।स्थानीय पत्रकारों ने आरोप लगाया कि मुड़िया मेले की अधूरी तैयारियों और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जनता तक न पहुंचे,इसलिए मीडिया को बैठक से दूर रखा गया। उनका कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और सार्वजनिक महत्व की बैठकों से उन्हें बाहर करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सूचना के अधिकार की भावना के विपरीत है।घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने बैठक की कवरेज का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया और प्रशासन के इस रवैये की निंदा की। उनका कहना है कि भविष्य में भी यदि मीडिया के साथ ऐसा व्यवहार किया गया तो व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।गौरतलब है कि मुड़िया पूनों मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं से जुड़ी समीक्षा बैठक से मीडिया को बाहर रखना प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक से पत्रकार बाहर, गोवर्धन में मीडिया का बहिष्कार, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















