जिला नजर संबाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर श्री गंगा सेवा समिति द्वारा सासनी गेट स्थित मां काली मंदिर के पास विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ‘भैया जी’ ने की।
इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि मां गंगा के अवतरण दिवस को समिति हर वर्ष भक्ति भाव से मनाती रही है और आगे भी इसी श्रद्धा के साथ मनाती रहेगी। आभा वार्ष्णेय ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शरबत वितरण का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाना है, साथ ही मां गंगा के प्रति आस्था व्यक्त करना है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सड़क पर झाड़ू लगाकर गंदगी साफ की और कचरे को डिब्बों में डाला, जिससे स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर नीलेश उपाध्याय, धर्मेंद्र स्वामी, प्रदीप शर्मा, गोपाल मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र शर्मा बंटी, राजकुमार शर्मा, दयाशंकर शर्मा, गौरव सिंह, मायशंकर शर्मा, अजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।























