दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी गोदना में रविवार रात मंदिर के पास बिजली के केबल में फॉल्ट होने से आग लग गई।
विगत रविवार की रात करीब 10:30 बजे तेज धमाके के साथ पांच केबलों में आग भड़क उठी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर विद्युत विभाग ने तुरंत लाइन बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि आधे घंटे तक केबल जलती रही। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें देखकर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइनों की जांच व मरम्मत की मांग की है।





















