जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। इगलास क्षेत्र के गांव छैचऊ स्थित सचिवालय सभागार में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल डेटाबेस है, जिसमें किसानों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ उनकी खेती और फसलों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इससे किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगी तथा उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि इस रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को पीएम सम्मान निधि, खाद-बीज, कृषि यंत्र, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था सरकार के निर्देशों के तहत किसानों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।
इस दौरान मौके पर देवेंद्र कुमार पुत्र लटूरी सिंह, जितेंद्र कुमार पुत्र कारे सिंह, पंचायत सचिव सोहेन्द सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल में करीब 200 किसानों ने भाग लेकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की।





















