अलीगढ़। टप्पल थाना क्षेत्र के फ़जीतपुरी मोहल्ले में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई।
घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के दौरान टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में अफरा – तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर डॉक्टर और स्टाफ ने खुद को OPD में बंद कर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
घायल व्यक्ति
SSP नीरज कुमार जादौन























