जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन FSDA की टीम ने जनपद में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें करीब 1668 किलो पनीर भरा मिला, जिसे सवलपुर से अमेठी सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।

प्राथमिक जांच में पनीर के नकली और मिलावटी होने की आशंका जताई गई है। FSDA अधिकारियों ने मौके पर ही पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर आने की संभावना है।
अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए पनीर की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल कंटेनर को पुलिस के कब्जे में दे दिया गया है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
यह कार्रवाई एक बार फिर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और आम लोगों की सेहत से हो रहे खिलवाड़ को उजागर करती है।























