
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के ग्राम नरहोली में तीन दिन पूर्व बारात रोककर बारातियों के साथ मारपीट किए जाने की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
बसपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए संघर्ष करेगी। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मुख्य मंडल प्रभारी आगरा मंडल श्री विमल वर्मा, श्री सुशील भंडारी, श्री रामनरेश कर्दम, आगरा मंडल जोन प्रभारी श्री सुरेश बाबू, श्री नरेश सिंह, जिलाध्यक्ष मथुरा श्री जितेन्द्र कर्दम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश कर्दम, श्री गोवर्धन सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी बल्देव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रेम चंद कर्दम, जिला महासचिव पवन बघेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रहलाद सिंह बाबू, श्री भानु प्रताप सिंह, मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला प्रभारी श्री रामबाबू गौतम, गोवर्धन विधानसभा प्रभारी श्री कुंदन सिंह बघेल, पूर्व गोवर्धन विधानसभा प्रभारी श्री राजाराम, गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष श्री बबलू कुमेरिया, मथुरा-वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. बौद्ध, श्री करण सिंह सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















