जिला नजर ब्यूरो
अलीगढ़। जनपद के थाना इगलास क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 221/26, धारा 64/127(2)/61(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को वादी की पुत्री के साथ गलत कार्य किए जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना इगलास पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम अनिल कुमार पुत्र नवल किशोर एवं सन्नी कुमार पुत्र संजय निवासी ताहरपुर, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।
दोनों को थाना इगलास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार व कांस्टेबल रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।
वही पुलिस नेजानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।





















