झाँसी: होली समेत अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती बढ़ा दी है। डीएम मृदुल चौधरी ने आबकारी विभाग को 6 मार्च तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त टीमों का गठन
अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम का नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के एसडीएम करेंगे।
टीम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस और संबंधित आबकारी अधिकारी भी शामिल रहेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
त्योहारों में गड़बड़ी रोकने पर जोर
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।
शिकायत के लिए टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर जारी
अवैध शराब की रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना को इन नंबरों पर साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- रिपोर्ट – नेहा श्रीवास

