टप्पल /अलीगढ़। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टप्पल व थाना चण्डौस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त 03 डम्फर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं जांच के दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए गए 03 डम्फर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




















