फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के बगेड़िया गांव में उपले निकालते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तत्काल फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बगेड़िया में हुई। कमला देवी पत्नी पोतीराम अपने घर के बाहर बने बिटोरे से उपले निकाल रही थीं। इसी दौरान बिटोरे के अंदर बैठे एक सांप ने उनकी उंगली में काट लिया।
सांप के काटने के बाद कमला देवी ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से उन्हें फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल के नेतृत्व में कमला देवी का उपचार किया गया। उन्हें एंटी-स्नेक वेनम भी दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला की स्थिति अब नियंत्रण में है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





