20250313_094801
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
चुनावी चर्चादिल्लीराजनीतिराज्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पर भाजपा मुख्यालय पर जबर्दस्त जश्न

जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

IMG-20250114-WA0769
IMG-20250114-WA0771
IMG-20250114-WA0764
IMG-20250114-WA0772
IMG-20250114-WA0767
IMG-20250114-WA0770
IMG-20250114-WA0773
IMG-20250114-WA0765
IMG-20250114-WA0768

 

नई दिल्ली/एजेंसी । दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे वीवीआईपी सीट नई दिल्ली पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने हराया है। केजरीवाल की हार की सूचना ज्योंही भाजपा मुख्यालय पहुंची, वहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाना शुरू कर दिया और दोपहर में ही आतिशबाजी शुरू कर दी।

वैसे तो सुबह 10 बजे से ही भाजपा मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजने लगे थे लेकिन केजरीवाल की हार के बाद जश्न जोर-शोर से शुरू हो गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के भी नारे लगाए। इससे पहले मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए । सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार पीछे चलते रहे। करीब दो घंटे वोटों की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल कुछ देर के लिए बढ़त बना पाए, लेकिन आखिरकार वह चुनाव हार गए।

 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के तत्काल बाद प्रवेश वर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कॉल किया। बताया जा रहा है कि शाह ने तत्काल उन्हें मिलने के लिए बुला लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी प्रवेश वर्मा को नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

20250307_233348
1741370031575
1741370205591

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर से कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो वह एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि आतिशी के केवल चुनाव तक सीएम हैं। अब अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल की हार को आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा सेटबैक माना जा रहा है। आप में केजरीवाल एक मात्र ऐसे चेहरा रहे जिनके नाम पर पार्टी को वोट मिलते रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली पर जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा राज किया, आज उसे दिल्ली की जनता ने शायद पूरी तरह भुला दिया है। दिल्ली में 15 साल तक लगातार सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से गायब हो गई है। पूरा मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही सिमट कर रह गया है। अभी तक के रुझानों में दिल्ली की 70 सीटों में से एक पर भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है। वोट प्रतिशत की भी बात करें, तो कांग्रेस बहुत ही बुरी स्थिति में दिख रही है।

_________________

जिला नजर

20221012_124519

Related Articles

Back to top button