फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के ग्राम ठीपुरी के तालाब में साइबेरियन पक्षी सारस दिखाई दिए हैं जो की कौतूहल का विषय बने हुए हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
फतेहाबाद के ग्राम ठिपुरी के एक तालाब में शनिवार को साइबेरियन सारस दिखाई दिए जाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें कमरे में कैद कर लिया तथा इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि साइवेरियन पक्षी साइबेरिया से उड़कर भरतपुर में तो आते हैं। परंतु इस ओर पहली बार दिखाई दिए हैं।
इसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण इनको देखने के लिए तालाब के किनारे पहुंच रहे हैं। एक दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे साइबेरियन पक्षी तालाब में जल क्रीड़ा करते दिखाई दिए हैं।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





