आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित आवास पर कांग्रेसियों ने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विजयनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आवास है. यहां पर सोमवार को 3:30 बजे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए उनके हाथ में पोस्टर लगे हुए थे, उन पर लिखा हुआ था ज्ञानेश कुमार वोट चोर। प्रदर्शनकारियों के आने की सूचना पर पुलिस भी दौड़ती हुई मौके पर पहुंची।
पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन वह असफल साबित हुई कांग्रेसी उनके घर के आगे पहुंच गए और वहां जाकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है की मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के लोकतंत्र की हत्या की है। वह संविधान के दुश्मन हैं। अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।























