फतेहाबाद/आगरा: डौकी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लिस ने यह गिरफ्तारी कुडौल चौराहे से मुखबिर की सूचना के आधार पर की। दोनों अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी। गुरुवार को जब पुलिस को इनकी मौजूदगी की जानकारी मिली, तो तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें धर दबोचा गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक तत्वों में खलबली मच गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार, उपनिरीक्षक धनेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता