फतेहाबाद/आगरा: नगर पंचायत फतेहाबाद द्वारा कस्बे के लोहिया गार्डन में गुरुवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या समेत बड़ी संख्या में गडमान्य लोग शामिल रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, सेवा और न्यायप्रिय शासन की प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, एवं अन्य विभिन्न सरकारी लाभ प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उदेश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन व्रंथ पर प्रकाश डाला तथा महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी डी एस वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शल्या, नितिन पंछी, मुन्नालाल त्यागी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निक्की पाराशर पूर्व सभासद अंकित गुप्ता रेनू अनवारिया, डॉक्टर मुकेश बघेल, नरेंद्र बघेल, समेत अनेक लोग उपस्थित रहें।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता