दैनिक जिला नगर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को “डायरिया रोको अभियान” की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे।
डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे
स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के �





















