बिना परमीशन होटल में कर रहे थे बैठक, पुलिस ने थाने लाकर समझाया*
फतेहपुर सीकरी/आगरा। ‘पुरुष आयोग आंदोलन-‘ बैनर तले 5 अगस्त को आगरा में होने वाली प्रस्तावित रैली से पहले सीकरी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।बुधबार को सूचना मिली कि सीकरी क्षेत्र के एक होटल में पुरुष आयोग आंदोलन के कार्यकर्ता रैली और शांतिपूर्ण धरने की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना पर *सीकरी पुलिस* तुरंत होटल पहुंची।पुलिस ने मौके से सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ में पता चला कि आंदोलनकारी *5 अगस्त 2026* को आगरा में दीवानी न्यायालय गेट नंबर 01 से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालकर पुरुषों के अधिकारों और पुरुष आयोग गठन की मांग करने वाले थे।
हालांकि रैली और धरने की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। सीकरी थाना प्रभारी आनंद बीर के निर्देश पर पुलिस ने सभी को कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए समझाया और बाद में उन्हें लौटा दिया।गौरतलब है कि आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंकज पंत* ने पहले ही प्रेस नोट जारी कर कहा था कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।पुलिस ने साफ किया है कि बिना अनुमति सीकरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।





















