खैर /अलीगढ़। कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से एसपी क्राइम ने थाना प्रभारी खैर एवं पुलिस बल के साथ कस्बा खैर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
एसपी क्राइम ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, नियमित गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।





















