मथुरा। जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक साधु वेशधारी व्यक्ति पर किराएदार की नाबालिग बेटी के साथ कथित यौन शोषण करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से गोवर्धन क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा था। उसके मकान में एक परिवार किराए पर रहता था। आरोप है कि परिवार की 10 वर्षीय बच्ची को वह कभी बाजार तो कभी मंदिर ले जाने के बहाने अपने साथ ले जाता था, जिससे परिवार को उस पर भरोसा हो गया।परिजनों का आरोप है कि हाल ही में बच्ची की मां ने आरोपी का मोबाइल फोन देखा, जिसमें कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो मिले। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हुए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों सहित अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना संवेदनशीलता के साथ की जा रही है तथा पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
गोवर्धन में साधु वेशधारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















