दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वाधान में मंडली परिषद फतेहाबाद मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए मंडलीय परिषद और महिला मंडल पदाधिकायो द्वारा घर-घर दुकान दुकान जाकर लोगों को रक्त दान करने को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं।
रक्तदान प्रभारी शानू कसरे अनुराज गुप्ता गौतम गुप्ता आलोक बछरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर 19 जुलाई रविवार पुरानी तहसील के पीछे कान्हा वन गार्डन में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के नेतृत्व में 19 जुलाई रविवार को पूरे भारतवर्ष में एक साथ रक्तदान शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं उन्होंने जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें।
उन्होंने कहा आपका दिया गया रक्त किसी अनजान गरीब व्यक्ति के लिए जीवन का अमूल उपहार बन सकता है इसलिए अधिक से अधिक से संख्या में रक्तदान करें क्यों की किसी गरीब का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है।





















