नमो और सरल ऐप के साथ सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का दिया प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के सानिध्य एवं मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, मंडल महामंत्री हरिशंकर दीक्षित और सुरेश सरकार सहित मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी एवं दीनदयाल मंडल प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को नमो ,सरल ऐप और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से सक्षम होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 11 डिजिटल कार्यकर्ता तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा, “बूथ जीतेगा तो चुनाव जीतेगा।”बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरिशंकर ने किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
दीनदयाल मंडल में डिजिटल प्रशिक्षण महाभियान की बैठक, हर बूथ पर 11 डिजिटल कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















