अलीगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद के असामयिक निधन पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पूरे सम्मान के साथ शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत मुख्य आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मुख्य आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाकाल को याद किया।





















