अलीगढ़ के थाना इगलास सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व उप जिलाधिकारी इगलास परितोष मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने किया।
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया।





















