दैनिक जिला नजर संवाददाताफतेहाबाद आगरा 25 जून निर्जला एकादशी के अवसर पर जहां भक्तों ने यमुना में डुबकी लगाकर स्नान कर सूर्य देव को जल चढ़ाया वही अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।
फतेहाबाद/आगरा। निर्जला एकादशी के अवसर पर जहां भक्तों ने यमुना में डुबकी लगाकर स्नान कर सूर्य देव को जल चढ़ाया वही अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।
वही जगह-जगह पर भक्तों ने मीठे शरबत का वितरण किया गया हमारे सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है निर्जला एकादशी के अवसर पर महिलाएं बिना जल के उपवास रख भगवान विष्णु की आराधना कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
इस व्रत में दान का बड़ा फल मिलता है भक्तों द्वारा इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने बाली मिट्टी का मटका सुरई पंखा रसीले फल और मीठे शरबत का दान कर पूर्ण लाभ कमाते हैं यही नहीं बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा यमुना घाटों पर पहुंचकर स्नान कर पूजा अर्चना कर पुण्य दान किया।
वहीं कस्बे में जगह-जगह पर भक्तों ने स्टॉल लगाकर मीठे शरबत का वितरण करते हुए देखे गए भक्तों ने लोगों को मीठा सरवत पिलाकर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का काम किया भक्तों द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक शरबत का वितरण करते देखे गए वही कस्बा के मंदिरों पर भजन कीर्तन के आयोजन किए गए जो देर रात्रि तक चलेंगे।





















