दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम पैतीखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पैतीखेड़ा निवासी रतन सिंह कुशवाहा अपने घर के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रखे एक बिजली के पंखे को हटाने का प्रयास करते समय वे उसके संपर्क में आ गए। बताया जाता है कि पंखे में विद्युत प्रवाह होने के कारण उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर थाना डौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक की लहर व्याप्त है।





















