
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में जनहानि की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया है। इस हादसे को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई है।
जारी शोक संदेश में कहा गया कि इस दुख की घड़ी में सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। साथ ही प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं संबल दें।
उल्लेखनीय है कि अग्निकांड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।





















