दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। नगर पंचायत फतेहाबाद के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला पथवारी में दो खरंजे का, नं0 1.राधाकिशन वर्मा की गली विजय वर्मा से सफीक खान तक जिसकी लम्बाई 42 मीटर व चौड़ाई 3.5 मीटर ,लगात लगभग 4.5 लाख रुपए ,नंo 2 इस्लाम कवाड़े वाले की गली सायरा बानो से वेदों के घर तक की लम्बाई 115 मीटर व चौड़ाई 2.5 मीटर , लगात लगभग 8.5 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिसका उद्घाटन चेयरमैन श्रीमती बबीता रवि प्रकाश शल्या द्वारा किया गया इस दौरान,सभासद नीलम कर्दम सभासद प्रतिनिधि सचिन कर्दम , भाजपा मंडल महामंत्री हरिसिंह कर्दम, बिहारी लाल, उस्मान खान फौजी, नसरुद्दीन खान, ईशव खान, राधाकिशन वर्मा, ओमी कुशवाहा, हर्षित कर्दम।





















