दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव महदऊ की बेटी ने विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है , बेटी की इस उपलब्धि पर गांव व परिवार में हर्ष का माहौल है ।
ग्राम पंचायत महदऊ निवासी गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटी कविता कुशवाहा के पिता ख़ुबीराम कुशवाह ने बताया कि पूर्व में भी दिल्ली में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप शिफ्ट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था ।
अब कविता कुशवाहा ने थाईलैंड के हांगकांग में आयोजित बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश में गांव जनपद का नाम रोशन किया है । परिजनों ने बताया की कविता कुशवाहा ने अपनी कड़ी मेहनत लगन व कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है ।





















