दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना बमरौली कटारा पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, चोरी की भैंस की लोहे की सांकल, एक रेशमी रस्सी तथा घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 11 जून की रात ग्राम बमरौली कटारा में एक घर से भैंस चोरी कर ली गई थी।
रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सर्विस लेन से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोला उर्फ इस्तकीम निवासी कोसीकलां मथुरा, कासिम निवासी शमशाबाद, नदीम निवासी नदरई कासगंज तथा कंजा निवासी नदरई कासगंज बताए।
आरोपियों ने स्वीकार किया कि बमरौली कटारा से चोरी की गई भैंस को फतेहपुर सीकरी के पशु बाजार में 60 हजार रुपये में बेच दिया था। बिक्री से मिली रकम आपस में बांट ली गई थी, जिसमें से 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।





















