दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद के बस स्टैंड परिसर में बने सुलभ शौचालय को आम जनता के लिए पूरी तरह संचालित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता नीरज चक पूर्व सभासद का आरोप है कि शौचालय का निर्माण होने के बावजूद इसका लाभ यात्रियों और आम नागरिकों को नहीं मिल रहा है।
शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट में शौचालय को संचालित बताया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि वास्तविक स्थिति इससे अलग है और जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर शौचालय चालू होने की रिपोर्ट लगाई जा रही है, जबकि मौके पर आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा यदि रिपोर्ट में तथ्यों को छिपाया गया है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं को कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर संचालित किया जाना चाहिए, जिससे यात्रियों और नागरिकों को उसका लाभ मिल सके।





















