दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा आगमन पर फतेहाबाद से पहुंचे समाज सेवी प्रदीप मोहनिया ने उनसे मुलाकात की तथा उन्हें आगमन का निमंत्रण दिया। जिस पर उन्होंने किसी कार्यक्रम में फतेहाबाद में आने की सहमति व्यक्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय आगरा दौरे पर 1 जून को पहुंचे थे, इस दौरान 2 जून को उन्होंने विभिन्न समाजसेवियों एवं अन्य लोगों से मुलाकात की थी। इसी क्रम में फतेहाबाद से पहुंचे समाजसेवी प्रदीप मोहनिया ने उनसे मुलाकात की।
इस दौरान मोहनिया ने माथुर वैश्य समाज के उत्थान पर चर्चा की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त को फतेहाबाद आगमन का निमंत्रण भी दिया।
जिस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपनी स्वीकृति देते हुए कहा कि किसी अवसर पर फतेहाबाद में जरूर पहुंचेंगे तथा समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रदीप मोहनिया के साथ डा . एसएन गुप्ता तथा कमल मोहनिया भी मौजूदरहे।





















