इगलास में अवैध खनन पर एसडीएम पारितोष मिश्रा का सख्त एक्श

जेसीबी समेत दो ट्रैक्टर जब्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इगलास /अलीगढ l इगलास क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। गोरई थाना क्षेत्र के गांव चिलावटी में चल रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर उपजिलाधिकारी इगलास पारितोष मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई कराई।

छापेमारी के दौरान अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन तथा दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

error: Content is protected !!