दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के अवंती बाई चौक के पास बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में चालक घायल हो गया।पीडब्ल्यूडी का सामान ले जा रही ट्रॉली का हुक अचानक खुल जाने से यह घटना हुई।
सैंया निवासी सीताराम पीडब्ल्यूडी का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर बाह की ओर जा रहे थे। अवंती बाई चौक के पास पहुंचते ही ट्रॉली का हुक अचानक खुल गया। इससे चालक सीताराम का संतुलन बिगड़ गया और उनका मुंह ट्रैक्टर से जा टकराया, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई।हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी।
ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस द्वारा फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।





















