जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना सासनी गेट पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 2 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान रजत चौहान निवासी सराय पीतांबर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं कांस्टेबल दिगम्बर सिंह की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।





















