जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को बड़ी राहत देते हुए ठगी गई ₹2,04,750 की धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता के साथ फर्जी व्यापारी बनकर साइबर ठगी की गई थी, जिसमें उसके खाते से ₹2,04,750 निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल अलीगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक, पेमेंट गेटवे एवं मर्चेंट से संपर्क किया और ठगी की धनराशि को फ्रीज कराया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद 18 मई 2026 को पूरी रकम शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा तथा उपनिरीक्षक राहुल चौधरी की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से साइबर अपराध के पीड़ितों में भरोसा बढ़ा है तथा लोगों से किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई





















