दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के संस्थापक पंडित शिवहरी मुदगल ने संगठन को भूमि दान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। भूमि दान की घोषणा के बाद महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस भूमि से भविष्य में समाजहित एवं धार्मिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। साथ ही संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष प्रमोद रावत, सुभाष शर्मा एडवोकेट, मनीष पाराशर, प्रदीप पलिया, उपाध्यक्ष सुभाष समाधिया, सुभाष शर्मा , नवलकिशोर तिवारी, धीरेन्द्र शास्त्री, मनोज शर्मा, रामनिवास शर्मा, युवराज शर्मा, डिम्पी करसौलिया, श्यामबिहारी शर्मा , सत्यप्रकाश शर्मा प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।





















