दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। शमशाबाद से बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद जा रहे हैं दो युवकों की बाइक फतेहाबाद थाना क्षेत्र में फतेहाबाद फिरोज़ाबाद मार्ग पर बरी तिराहा की नजदीक अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
जिसके चलते दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद अली,भोलू पहलवान पुत्र जफर खान निवासी फिरोजाबाद मंगलवार दोपहर कुर्बानी के बकरे खरीद कर शमशाबाद मंडी से बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद जा रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे फतेहाबाद फिरोज़ाबाद मार्ग पर बरी तिराहा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा दोनों ही युवक गड्ढे में गिर गए।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन उन्हें फिरोजाबाद ले गए।





















