दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद में रेलवे अंडरपास बनाए जाने तथा मुख्य मार्ग को पक्का किए जाने एवं नदी पर पुलिया बनाए जाने के संबंध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का शुभारंभ 5 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया गया,,वहीं भारतीय भाईचारा महासंघ प्रमुख मा. होतम भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया।
यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में महासंघ प्रमुख ने आधे दर्जन से अधिक प्रभावित ग्रामीणों की आवाज को लेकर ऐलान कर दिया है कि यदि क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर जी एवं रेल मंडल प्रबंधक आगरा स्वयं आकर ज्ञापन को नहीं लेंगे और मांगों को पूरा नहीं कराया तो धरना जारी रहेगा तथा रेल रोको आंदोलन भी दि. 18/05/2026 को किया जायेगा।
वही महासंघ प्रमुख ने यह भी कहा कि देश आजाद हो गया किंतु क्षेत्र के आधे दर्जन गांव आज भी आजादी के लिए तरस रहे हैं ना ही शिक्षा और ना ही स्वास्थ्य और ना ही आवागमन ना ही शमशान जाने का रास्ता तैयार किया गया यह है जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ घोर अन्याय किया गया इस अन्याय को जानता अब सहन नहीं करेगी।
वही कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे तथा भारतीय भाईचारा महासंघ के कार्यकर्ता एवं भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष लव कुश, मीडिया प्रभारी छोटेलाल वर्मा, सुनील कुमार निषाद राष्ट्रीय सचिव भारतीय भाईचारा महासंघ आदि मौजूद रहे
मुख्य मांगे :
1. तत्काल प्रभाव से रेलवे अंडरपास नयापुरा प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पुरा सुखलाल के लिए जाने वाले मार्ग पर बनाया जाए।
2. रेलवे विभाग द्वारा आबादी क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से ट्रैक के किनारे दोनों और बाउंड्री वॉल किया जाए ताकि जनहानि एवं धन हानि की आशंका समाप्त हो सके क्योंकि पहले भी दर्जन भर पशुओं की ट्रेन की चपेट में जान जा चुकी है वहीं लोगों की भी जान जा चुकी है।
3. आगरा बाह मार्ग से लेकर पुरा सुखलाल तक पक्का मार्ग बनाया जाए।
4. नयापुरा एवं पुरा सुखलाल के मध्य उटांगन नदी पर पुलिया का निर्माण तत्काल किया जाए ताकि हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए एवं क्षेत्रीय जनता को आवागमन करने के लिए राहत मिल सके।
5. पुरा सुखलाल तक आगरा बाह मार्ग से नयापुरा के बीच विद्युतीकरण व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए ताकि हजारों परिवार अंधेरे से रोशनी में आ सके।





















