जिला नजर संवाददाता
गंगीरी/अलीगढ़। अलीगढ के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव कसेरी के निकट काली नदी किनारे रविवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतका की पहचान 55 वर्षीय सावित्री देवी, निवासी गांव रसैरी छर्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले लगभग तीन माह से मानसिक रूप से परेशान थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला घर से इतनी दूर कैसे पहुंचीं और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।





















