जिला नजर संवाददाता
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। थानों पर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस द्वारा प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा की जा रही है।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सके।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान हो और आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत बने। नियमित जनसुनवाई से न केवल शिकायतों का निस्तारण हो रहा है, बल्कि थानों में जवाबदेही भी बढ़ी है।





















