जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। मा. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए जाने के क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आज अलीगढ़ के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र आई.टी.आई. रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, जलनिकासी, पेयजल आपूर्ति तथा नाला सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित एवं नियमित बनाए रखा जाए, ताकि उद्यमियों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर आयुक्त ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था से न केवल स्वच्छता और यातायात सुगमता सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर की छवि भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने अधीनस्थों को समयबद्ध कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





















